May 19, 2026

जबलपुर से भागा कोरोना पॉज़िटिव नरसिंहपुर में गिरफ़्तार

जबलपुर। जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना वायरस पॉजिटिव बंदी जावेद खान को पुलिस ने नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाइक चोरी करके इंदौर की तरफ भाग रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल से भागने के बाद जावेद ट्रक से राजमार्ग तक गया। उसने वहां पर किसी की बाइक चोरी की और इंदौर की तरफ जाने लगा। इस दौरान चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जावेद खान पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

बता दे कि बंदी जावेद को नौ अप्रैल को इंदौर से सेंट्रल जेल जबलपुर लाया गया था। 11 अप्रैल को जावेद की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे विक्टोरया से मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। रविवार शाम को चार बजे जावेद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला था।

मामला सामने आने के बाद एसपी अमित सिंह ने सुरक्षा में तैनात आरक्षक सूरज शर्मा, आरक्षक राहुल देवड़ा, आरक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक अखिलेश को निलंबित कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बता दे कि जावेद खान पर इंदौर के चंदननगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी और उसे जबलपुर भेजा गया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri