इंदौर। इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत पर कटनी पुलिस में भी शौक की लहर छा गई हैं। कटनी शहर के थानों में पुलिस ने अपने शहीद साथी देवेंद्र को नम आंखों से याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उन्हें याद कर पुलिस जवानों ने शहीद देवेंद्र के प्रति पुष्प अर्पित कर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।
दरअसल इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। लॉकडाउन में कर्तव्य निष्ठा के साथ डयूटी निभा रहे पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र की मौत से न केवल इंदौर बल्कि पूरे प्रदेश की आंखे नम है। कटनी में पुलिस का जवानों ने नम आंखों से देवेंद्र को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सैल्यूट किया।
बता दे कि कोरोना पॉजिटिव 45 वर्षीय देवेंद्र का पिछले दस दिनों से इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। इंदौर में पदस्थ इस्पेक्टर देबेन्द्र चद्रवंशी शाजापुर जिले के गांव रानायल के रहने वाले है।
