इंदौर। इंदौर में एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला होने का मामला सामने आया हैं। विभाग की सर्वे टीम पर आरोपियों ने चाकुओं से हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे पड़ोसियों को भी चाक़ू लगा। घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मी पलासिया थाने पर एकत्रित हो गए हैं।
मामला इंदौर के पलासिया थाने के विनोबा नगर का हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की सर्वे कर रही टीम पर गुंडों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। इस दौरान एक गुंडे ने सर्वे टीम में शामिल शिक्षिका को थप्पड़ मारा और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे पड़ोसियों को भी चाक़ू लगा। टीम में पैरामेडिकल और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। सर्वे इंचार्ज आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रवीण चौरे ने घटना की पुष्टि की है।
