May 17, 2026

मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक-सार्वजनिक कार्यक्रम

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रतीक स्वरूप मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में किसी तरह का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। ना ही बच्चों को भी स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

दरअसल मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसको देखते हुए बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रतीक स्वरूप मनाने का फैसला हुआ है। इस दौरान सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, ‘मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों के बजाय अधिकारी ही झंडा फहराएंगें। इस दिन सभी प्रकार के सांस्कृतिक – सार्वजनिक कार्यक्रम भी स्थगित रहेंगे।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri