August 3, 2026

डीजीपी विवेक जौहरी ने लिखी चिट्टी, कोरोना गाइडलाइन पालन नहीं होने पर एसपी जिम्मेदार

भोपाल। कोरोना संकट को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी ने प्रदेश के सभी ज़िलों के एसपी और दूसरे अफसरों को पत्र लिखा है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाए। अगर इसमें किसी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो इसके लिए जिले के एसपी जिम्मेदार होंगे।

प्रदेश के सभी जिले के एसपी सेनानियों, विशेष सशस्‍त्र बल और रेल पुलिस अधीक्षकों को लिखे पत्र में डीजीपी जौहरी ने कहा है कि विभाग समय-समय पर कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर रहा है। संबंधित पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी है कि वह इन गाइडलाइन का पालन करवाए। अगर इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही बरती जाती है तो इसके लिए जिले के एसपी जिम्मेदार होंगे।

इसके अलावा डीजीपी जौहरी ने पुलिस स्टाफ को ड्यूटी के दौरान कोरोना से बचने के लिए सभी जरुरी उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस स्टाफ को प्रिवेंटिव मेडिसिन, सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क और सैनिटाइज, कार्यस्‍थल और वाहनों का सैनिटाइजेशन, वर्दी की स्‍वच्‍छता, कंटेनमेंट एरिया, कोविड अस्‍पताल में बिना पीपीई किट के ड्यूटी नहीं करना जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है।

बता दे कि डीजीपी जौहरी ने इससे पहले भी सभी पुलिस इकाइयों को पत्र लिखकर ट्रांसफर, पोस्टिंग, विभागीय जांच में राजनीति दखल कराने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। साथ ही ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले स्पेशल डीजी एडीजी आईजी रैंक के 29 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी ने पत्र लिखकर समझाईश दी थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri