बालाघाट। भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को बैहर के बिरवा एयर स्ट्रिप पर चार्टर्ड प्लेन से परिवार और मित्रों के साथ यहाँ पहुंचे। वह यहाँ कान्हा टाइगर रिजर्व में लम्बी सफारी के लिए आये है।
बताया जा रहा है कि धोनी वे यहां 31 जनवरी तक बंजाराटोला रिसॉर्ट में ही रुकेंगे। धोनी के टाइगर रिजर्व पहुंचने के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
खबर है कि धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व में लंबी सफारी करेंगे। उसका एक दिन जंगल में ही कैंप करने का कार्यक्रम है। इस दौरान धोनी का किसी से मिलने का कार्यक्रम नहीं हैं।
मंगलवार को लोगों को जैसे ही धोनी का प्लेन लैंड होने की जानकारी लगी, वहां लोगों की भीड़ लग गई। धोनी जैसे ही प्लेन से बाहर आए और लोगों ने उन्हें घेर लिया। कई लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली।
