बालाघाट। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी ने मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में क्लिक की थी।
महेंद्र सिंह धोनी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “जब आपको खुद टाइगर दिखाई दे और वह कुछ तस्वीरें क्लिक कराने के लिए काफी समय देकर आप पर एहसान कर दे। कान्हा में घूमना शानदार अनुभव रहा।“
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिनों पहले अपने परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा नेशनल पार्क में छुट्टियाँ बिताने पहुंचे थे। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने मुक्की जोन के खापा बिसनपुरा मैदान, बड़ा तालाब का भ्रमण किया था। धोनी ने इस दौरान कहा था कि कान्हा टाइगर रिजर्व बहुत खूबसूरत है वह दोबारा भी आना चाहेंगे।
