May 21, 2026

राहुल गांधी के वादे को हमारी सरकार नहीं कर पाई पूरा – गोविंद सिंह

भिंड। भिंड में जय किसान ऋण माफी शिविर के दौरान जनपद पंचायत सीईओ ने मंत्री डॉ गोविंद सिंह के पैर छुए। कार्यक्रम में डॉ गोविंद सिंह ने स्वीकार किया कि हम अब तक राहुल गांधी का किसान कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं कर पाए है।

दरअसल भिंड जिले के मेहगांव के मंडी प्रांगड़ में किसान फसल ऋण माफी शिविर एवं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंत्री डॉ गोविंद सिंह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जनपद पंचायत सीईओ ने डॉ गोविंद सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके पैर छुए।

इस दौरान मंच से संबोधित कार्य हुए डॉ गोविंद सिंह ने स्वीकार किया कि राहुल गांधी ने जो 10 दिन में किसान कर्ज माफी का वादा किया था, उसे अभी तक हम पूरा नहीं कर सके है। प्रदेश की विकराल परिस्थितियों के चलते किसान कर्ज माफी का काम अटका हुआ है। लेकिन हम हर हाल में अपना वचन पत्र पूरा करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri