खंडवा। वेलेंटाइन डे की सुबह खंडवा में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। किशोर और किशोरी ने जहर पीकर जान दी है। फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मौत के कारणों की जाँच में जुटी है।
दरअसल शुक्रवार सुबह खंडवा जिले के मुंदी के पास बोरानी जंगल में युवक और युवती का शव मिला। दोनों ने जगह पीकर आत्महत्या की है। युवक बोरानी गांव का रहने वाला है जबकि युवती होशंगाबाद की रहने वाली है।
