भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के चार संग्धिद सामने आए हैं। चारो संग्धिद भोपाल की एक होटल में रुके हुए थे, जिसके बाद होटल को खाली करा लिया गया है। सिर्फ संदिग्धों को ही होटल में रोका गया है।
दरअसल चार संदिग्धों में से तीन (दम्पत्ति और उनका बेटा) हाल ही में ब्रिटेन से लौटकर आए हैं। तीनों संग्धिद और उनका ड्राईवर गोदिया से भोपाल आकर इस होटल में रुके थे। होटल प्रबंधन ने इसकी सुचना कलेक्टर को दी। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और होटल को खाली कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्धों के सैंपल लेकर जाँच के लिए भेज दिए हैं।
वहीँ दूसरी तरफ मंगलवार रात को भोपाल रेलवे स्टेशन के महिला वेटिंग रूम में चीनी लड़की को बैठा देख वहां हड़कम्प मच गया। इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी। इसके बाद चीनी लड़की को जेपी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चीनी लड़की के सैंपल लेकर जाँच के लिए भेज दिए हैं।
