शिवपुरी। शिवपुरी में खुदाई के दौरान जैन समाज से जुड़ी प्रतिमाएं निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एकत्रित हो गए हैं। फ़िलहाल प्रशासन ने मूर्तियों को अपनी निगरानी में लिया है और खुदाई बंद करवा दी है।
दरअसल शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आईटीआई केंद्र के सामने एक छात्रावास निर्माण किया जा रहा हैं। बुधवार को खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज से जुड़ी प्रतिमाएं निकली। इससे वहां काम कर रहे लोग भी हैरान गए हैं। प्रतिमाओं के निकलने की खबर मिलते ही जैन समाज के लोग भी मौके पर पहुँच गए। इसके बाद प्रशासन को मामले की जानकारी दी है।
पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर खुदाई रुकवाई और मूर्तियों को अपनी निगरानी में ले लिया। साथ ही प्रशासन ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों को दी है।
