भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर छाए सियासी संकट के बीच आज कमलनाथ कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में 3 नए जिले बनाने को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट बैठक में नागदा, मेहर और चाचौड़ा को जिला बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो गए है।
बता दे कि पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार कैबिनेट की बैठक हुई है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार के मंत्री उमंग सिंघार, सज्जन वर्मा, तरूण भनोट, लखन यादव, लखन घनघोरिया, जीतू पटवारी, हर्ष यादव शामिल नहीं हुए। यह सभी मंत्री बेंगलुरु में बागी विधायकों को मनाने गए हैं।
