भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने बुटीक की आड़ में चल रहे जुएं का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 हाई-प्रोफाइल महिलाओं और इनके 2 पुरुष साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बुटीक की मालकिन भी शामिल है।
दरअसल राजधानी की कोहेफिजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैन नगर में स्थित एक बुटीक में रोजाना कुछ महिलाएं खरीदारी के बहाने आती हैं और कई घंटों तक वहीं रुकी रहती है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुटीक पर छापेमार कार्रवाई की।
पुलिस जब बुटीक का गेट खोलकर अंदर पहुंची तो बुटीक के साथ लगे कमरे में पांच महिलाएं और दो पुरुष मिले। इनकी पहचान रश्मि निगम, कविता मोटवानी, हेमा तेजवानी, जया रुबानी, माया भगवानी, नरेश भम्मानी और विजय जगवानी के रूप में की गई। पुलिस ने मौके पर से ताश के पत्ते और 15 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं।
