May 18, 2026

इंदौर में अभी नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, प्रशासन और धर्मगुरुओं ने लिया फ़ैसला

इंदौर। मध्यप्रदेश में ज्यादातर जगहों पर धार्मिक स्थल खुल गए हैं, लेकिन इंदौर शहर के लोगों को अभी धार्मिक स्थलों के खुलने का इंतजार करना होगा। मंगलवार को प्रशासन और सांसद की धर्मगुरुओं, धर्मस्थल प्रमुखों और ट्रस्टियों के साथ हुई बैठक में धार्मिक स्थलों को कुछ दिनों बाद खोलने पर सहमती बनी है।

मंगलवार को हुई बैठक में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, एडीएम बीबीएस तोमर, खजराना मंदिर, शहर काजी, गुरुसिंघ सभा व डायोसिस प्रमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान धार्मिक स्थलों से जुड़े सभी लोगों ने एक सूर में कहा कि धर्मस्थल के अंदर तो हम व्यवस्था बना लेंगे, लेकिन धर्मस्थल के बाहर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन को लेनी होगी।

बैठक में प्रशासन ने धर्मस्थल खोलने, सोशल डिस्टेंसिंग, भीड़ नियंत्रण और अन्य नियमों के पालन को लेकर चर्चा की। साथ ही कलेक्टर ने धर्मस्थल प्रमुखों से सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुझाव भी मांगे।

बैठक के बाद सांसद शंकर लालवानी ने ट्विटर पर बताया है कि, ‘इंदौर में धर्मस्थल कब एवं कैसे खोले जाए, इस विषय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन और धर्मस्थलों से जुड़े प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। धर्मस्थल कुछ दिनों बाद खोलने पर सहमति बनी है। बैठक में धर्मस्थलों के प्रमुखों से कोरोना सम्बंधित सावधानी रखने के लिए सुझाव मांगे गए।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri