शिवपुरी। अधिक तौल व ज्यादा गेहूं लिए जाने पर नाराजगी जाहिर करना किसानों को भारी पड़ गया। तुलावाटियों व हम्मालों ने विरोध कर रहे किसानों की पिटाई कर दी। किसानों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दो किसानों की जमकर पिटाई हो रही है।
मामला शिवपुरी जिले के करैरा के टीला गेंहू उपार्जन केंद्र का है। बताया जाता है कि यहां पर अधिक तौल व ज्यादा गेंहू लिए जाने से किसान नाराज थे। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो तुलावाटियों व हम्मालों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पिटाई में दो किसान बुरी तरह घायल हुए हैं।
पीड़ित किसान करैरा गाँव के रहने वाले हैं और अपनी फसल बेचने के लिए गेंहू उपार्जन केंद्र आए हुए थे। किसानों ने आरोप लगाया कि इस उपार्जन केंद्र पर मिलीभगत से अधिक तौल हो रही है। इसका जो विरोध करता है, उसके साथ यहां के हम्माल ऐसा ही करते हैं।
कोरोना संकट के बीच परेशान किसानों का इस समय उपार्जन केंद्रों पर बुरा हाल है। किसानों से तौल केंद्र पर उनकी उपज अधिक ली जा रही है। जो विरोध करता है, उसकी पिटाई लगाई जाती है। मप्र में शिवराज सरकार में किसानों का बुरा हाल है।
