छतरपुर। चंबल नहर पार करने के लिए शर्त लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। चंबल नहर पार करते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मामला छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सलापुरा का है। यहाँ चंबल नहर है। सतीश कुशवाह नाम का युवक ने अपने दोस्तों से तैर कर नहर पार करने की शर्त लगाई। इसके बाद युवक नहर में कूद गया। लेकिन किनारे पर पहुँचने से पहले ही वह थक गया और पानी में डूब गया। इससे युवक की मौत हो गई। इस दौरान युवक का साथी वीडियो बना रहा था।
