सतना। सतना जिले में अधिकारियों की लापरवाही के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। यहां अधिकारी ने एक ही ट्रक से 100 मजदूरों को उनके घर जाने का पास जारी कर दिया। जिसके बाद 100 मजदूर एक ही ट्रक में सवार होकर अपने गृह ग्राम पहुंच गए।
दरअसल मामला राहतगढ़ तहसील के ग्राम बटयावदा का हैं। यहाँ अनुविभागीय अधिकारी राहतगढ़ ने 100 मजदूरों को एक ही ट्रक से अपने गृह ग्राम रामनगर जाने के लिए पास जारी कर दिया। जिसके बाद 100 मजदूर बटयावदा से ट्रक पर सवार होकर रामनगर पहुंचे।
