May 19, 2026

कलेक्टर की पहल, रेड ज़ोन से आने वाले लोगों की जानकारी देने वाले को 500 रुपए का इनाम

भिंड। जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भिंड कलेक्टर ने बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित देश के अन्य राज्यों के हॉट स्पॉट जिलों से भिंड में आने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना देगा, उसे 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

दरअसल कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे प्रदेश के 25 जिलों में फ़ैल गया हैं। ऐसे में उन जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सतर्क रहने को कहा गया है, जहां अब तक कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। ऐसे में भिंड कलेक्टर भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवा रहे हैं। वह बाहर से भिंड में आने वाले लोगों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

भिंड के सीमावर्ती जिलों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए कलेक्टर छोटे सिंह ने कोरोना महामारी से जूझ रहे जिलों से आने वालों की सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा की है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि वैसे तो समस्त कर्मचारी बाहर से आने वालों पर नजर रख रहे हैं। लेकिन चोरी-छिपे जिले की सीमा में दाखिल होने के खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए ही यह घोषणा की गई है।

कलेक्टर के अनुसार अब तक 30 हजार मजदूरों की वापसी हुई है। सभी की स्क्रीनिंग की गई है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था। सभी की अवधी पूरी हो चुकी हैं। जरुरत पड़ने पर सख्ती बरती जाएगी। अगर कोई बाहर से आने वाले की जानकारी छिपाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri