May 21, 2026

सभी पंचायतों में पटवारियों की नियुक्ति करेगी कमलनाथ सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही सभी पंचायतों में पटवारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा की दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पटवारियों के 19 हजार पद है जबकि प्रदेश में 23 हज़ार पंचायत है। ऐसे में बाकी चार हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इसके अलावा आईफा अवार्ड को लेकर पीसी शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीँ दिल्ली में मुख्यमंत्री कमलनाथ की इंडस्ट्रीयलिस्टों से होने वाली मुलाकात को लेकर पीसी शर्मा ने बताया कि मीटिंग में रोजगार पर चर्चा होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 29 दिन तक बजट सत्र चलेगा। वहीँ भोपाल रेलवे स्टेशन हादसे में गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए और मामूली घायलों को 10 हज़ार रुपए प्रदेश सरकार देगी।

इस दौरान उन्होंने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीआरपीएफ के परिवारों की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीँ सिंधिया के अतिथि शिक्षकों के बयान पर बोले कि कोई भी बाहर नही होगा, उनकी कांउसलिंग की जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri