May 21, 2026

देश के सबसे स्वच्छ शहर में अब रोबोट भी करेगा सफ़ाई

इंदौर। देश के सबसे साफ़ शहर इंदौर में अब आदमी नहीं बल्कि रोबोट सफाई करेगा। इंदौर नगर निगम ने रोबोट को लेकर हैदराबाद की एक कंपनी से करार किया है। शुरुआत में 10 रोबोट मंगवाए जा रहे हैं। नगर निगम ने गटर में जहरीली गैसों की वजह से सफाई कर्मियों की मौत को देखते यह फैसला लिया है।

दरअसल कई बार सीवर लाइनों में सफाई करते समय जहरीली गैसों से कर्मचारी की मौत हो जाती है। इसको देखते हुए इंदौर नगर निगम गटर की सफाई के लिए रोबोटिक प्रणाली अपना रहा है। रोबोट आने के बाद निगम के सफाई कर्मचारियों को जल निकासी के लिये गटर के अंदर नहीं उतरना पड़ेगा। रोबोट गटर के अंदर जाकर गटर की सफाई करेगा। गटर में लगे इंफ्रा रेड कैमरे से अंदर की स्थिति का जायजा लिया जा सकेगा।

हैदराबाद की जैन रोबोटिक्स द्वारा बनाए गए रोबोट एक बार में 20 से 30 लीटर कचरा उठा सकता है। यह रोबोट तेजी से गटर के सफाई करता है। जहाँ तीन सफाईकर्मी एक गटर को साफ़ करने में तीन घंटे लेते हैं। वहीँ यह रोबोट उसी काम को मात्र 20 मिनट में कर देगा। रोबोट वाईफाई, ब्लूटूथ और नियंत्रण पैनल से लैस होगा, जिससे इससे कंट्रोल किया जा सकेगा। रोबोट में चार पैर और एक बाल्टी लगी रहती है। ये मकड़ी जैसा दिखाई देता है। निगम ने फ़िलहाल 10 रोबोट मंगवाए है। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri