छतरपुर। छतरपुर में एक युवक के इलेक्ट्रिक टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। युवक बुधवार शाम करीब पांच बजे से टावर पर चढ़ा हुआ है। युवक को टावर पर चढ़े हुए 12 घंटे से भी अधिक समय गुजर गया है। बावजूद इसके प्रशासन अभी तक युवक का रेस्क्यू नहीं कर सका है।
घटना छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़ गांव का है। बुधवार शाम को खेतों से निकल रही 11 लाख वोल्टेज पावर लाइन के टावर पर युवक चढ़ गया। ग्रामीणों ने युवक को टावर पर देखा तो पुलिस को इसकी सुचना दी। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण युवक को नीचे नहीं उतारा जा सका।
टावर पर चढ़ा युवक अपना नाम दीपक चौधरी बता रहा है। बोली से वह बीमार का रहने वाला प्रतीत हो रहा है। युवक मानसिक विक्षिप्त की तरह बातें कर रहा है। युवक कह रहा है कि अगर हमें मुझे उतारने आयेगा तो मैं उसको यहीं से पटक दूंगा। इससे लोगों को डर है कि अगर कोई उसे उतारने के लिए टावर पर चढ़ेगा तो वह उसे भी नीचे गिरा देगा।
युवक को टावर पर चढ़े हुए 12 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी प्रशासन अब तक युवक का रेस्क्यू नहीं कर सका है। ईसानगर थाना प्रभारी द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस कंट्रोल रूम, नगरपालिका, होमगार्ड, बिजली विभाग, सभी जगह सूचित कर देने के बाबजूद अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ना ही अभी तक बिजली लाइन को बंद करवाया गया है।
