इंदौर। बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमे से चार मरीज इंदौर के जबकि एक मरीज उज्जैन की रहने वाली है। पुलिस अब इन पाँचों मरीजों के सम्पर्क में आए हुए लोगों की तलाश कर उनकी जांच कर रही हैं।
ख़ास बात यह है कि इन पांच मरीजों में से तीन लोगों की हिस्ट्री और कारण अभी तक सामने नहीं आया हैं। हम यहां पाँचों पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर रहे हैं। अगर आप इनके संपर्क में आए हों तो खुद को आइसोलेट कर निगरानी रखे।
- जरीना बी खान, रहवासी – स्कीम न. 71, चंदन नगर, इंदौर
- शहजाद अहमद, रहवासी – 12/1, रानीपुरा, इंदौर
- राबिया बी, रहवासी – जानसापुरा, उज्जैन
- विष्णु अग्रवाल, रहवासी – 566, स्नेह नगर, सपना संगीता रोड, इंदौर
- प्रह्लाद अग्रवाल, रहवासी – 6 मार्वे कॉलोनी, इंदौर
