डिंडौरी। अपराधियों और पीड़ितों से पटे रहने वाले कोतवाली डिंडौरी में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहाँ पुलिस कर्मियों ने एक दिव्यांग बच्चे के साथ क्रिकेट खेला। क्रिकेट के प्रति दिव्यांग बच्चे के जूनून को देखते हुए थाना प्रभारी ने उसे क्रिकेट की पूरी किट दिलाई।
दरअसल बुजुर्ग रामकुमार अपने दिव्यांग नाती नसीब के साथ तालाब से मछली चोरी की शिकायत लिखवाने के लिए कोतवाली पहुँचा था। जब कोतवाली प्रभारी ने नसीब के हाथ में बल्ला देखा तो पूछा कि क्या तुम क्रिकेट खेलते हो। इस पर नसीब ने कोतवाली प्रभारी को बल्ला घुमाकर दिखाया। नसीब की क्रिकेट के प्रति दीवानगी देख थाना प्रभारी चंद्र किशोर ने उसे क्रिकेट की पूरी किट उपलब्ध कराई। यही नहीं उसका हौसला बढ़ाने के लिए कुछ देर उसके साथ क्रिकेट भी खेला। यह नजारा देख थाना में खड़े समाज सेवियों दशरथ सिंह में भी नसीब को गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराएं।
बता दे कि दिव्यांग नसीब जिसका बाया हाथ बचपन से नही है। वह एक हाथ से ही क्रिकेट खेलता है। दिव्यांग नसीब छठी कक्षा में पढ़ता है।
