छतरपुर। पुलिस ने छतरपुर में एसडीएम कार्यालय पर हुए हमले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एसडीएम अनिल सपकाले को षड्यंत्रकारी करार दिया है। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने ही खुद पर हमला करवाने की साजिश रची थी। हालाँकि एसपी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेंगे।
गौरतलब है कि बुधवार को पांच लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर हमला बोल दिया था। इस दौरान आरोपियों ने एसडीएम कार्यालय और चैम्बर में गोली चलाई व जमकर तोड़-फोड़ की। जिस समय यह घटना घटी उस समय एसडीएम कार्यालय के अंदर ही मौजूद थे। शुरुआत में माना जा रहा था कि अपने खिलाफ एसडीएम की कार्रवाई से नाराज होकर भूमाफियाओं ने एसडीएम कार्यालय पर हमला किया है।
हालाँकि पुलिस ने जाँच के बाद 6 से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में हमलावर और साजिशकर्ता भी शामिल है। खबर है कि एसडीएम ने साजिश कर अपने ही ऊपर हमला करवाया था। हालाँकि एसपी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करेंगे।
