May 17, 2026

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में आबकारी विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में आबकारी विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि वह अपनी नाबालिग घरेलू नौकरानी को डरा धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत करने पहुंची थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आबकारी विभाग में सब इंस्पेक्टर के घर पर काम करती है। सब इंस्पेक्टर पिछले 10 महीने से उसे डरा धमका कर उसका यौन शोषण कर रहा है। वह उसे अश्लील फिल्में भेजता है और अश्लील चैटिंग भी करता है।

मंगलवार को जब सब इंस्पेक्टर ने नाबालिग युवती को होटल में बुलाया तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर आला अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया। एक टीम होटल पर निगरानी रख रही थी जबकि दूसरी टीम आरोपी का पीछा करते हुए होटल तक पहुंची। आरोपी होटल पहुंचने के बाद बिना अपना नाम रजिस्टर्ड किए रूम लेकर युवती के साथ अंदर चला गया।

इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल रूम में पहुंची और आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 376 और पास्को एक्ट में केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri