भोपाल। शुक्रवार को भोपाल में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति अशोका गार्डन इलाके का बताया जा रहा है। इसी के साथ भोपाल में कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या तीन हो गई है। कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले भोपाल में कोरोना वायरस के सामने आए दो मामले बेटी और पिता के हैं। तीसरा मामला उनसे अलग है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 27 हो गई है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई हैं। अब तक मध्यप्रदेश के छह जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी शामिल है।
बता दे कि प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटे मध्यप्रदेश के लोगों की जिलावार सूची जारी की है। इस सूचि में 12 हजार 125 लोगों के नाम शामिल है। इन लोगों को सामुदायिक प्रयास से प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ लोगों से क्वोरंटीन्ड व्यक्ति द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर जिला कंट्रोल रूम अथवा हेल्पलाइन नंबर 104 पर सूचना देने के लिए कहा है।
