नरसिंहपुर। पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से भ्रमित जानकारी न फैलाने की अपील की है।
मामला नरसिंहपुर के गोटेगांव का है। यहाँ रहने वाले कमलेश साहू पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस की पुष्ट सूचना की झूठी अफवाह फैलाई। जिसके बाद पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
